Secure Your Original Work Through ISBN
RESEARCH PROJECTS :: DISSERTATION :: DIPLOMA THESIS MASTER THESIS :: DOCTRATE THESIS :: REFERENCE BOOKS :: TEXT BOOKS
BHAARAT DARSHAN KO SUGAM BANAATI RAIL
First Edition, September 2022 : Size : A5
ISBN-13 : 978-93-91462-30-7 : Pages : xiv+128
Code No. : VSRDAPHIST-236 : Price : Rs. 170.00
PRINTED IN SINGLE COLOUR : Export Price : US $ 17.00

Dr. Prabhat Kumar Singhal
कोटा में 1953 में जन्में डॉ.प्रभात कुमार सिंघल ने इतिहास में स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त कर जन संचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री और इतिहास में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। आप 34 सालों तक राजस्थान सरकार के जन सम्पर्क विभाग में सेवाएं प्रदान कर अक्टूबर 2013 में ज्वाइंट डायरेक्टर पद से सेवा निवृत हुए हैं। आप लोक प्रिय जनसंपर्क कर्मी होने के साथ - साथ लेखक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। आपकी अब तक विभिन्न विषयों पर 43 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है, इनमें 14 पुस्तकों का संपादन किया है। कला,संस्कृति में और पर्यटन में गहरी रुचि होने से 18 पुस्तकें स्वयं और कुछ सह लेखकों के साथ पर्यटन के विविध पहलुओं पर लिखी हैं। आपको सेवा काल और पश्चात विभिन्न मंचों से कई बार उत्कृष्ट सरकारी सेवा, हिंदी सेवा, पत्रकारिता, पर्यटन लेखक, हिंदी साहित्य सेवा आदि से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में आप लेखन और पत्रकारिता में सक्रिय है।

Mr. Anuj Kumar Kuchhal
अनुज कुमार कुच्छल का जन्म 29 जनवरी 1967 को उत्तर प्रदेश मे मुज़फ्फरनगर जिले के कैराना कस्बे में हुआ था। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ओनर्स सहित पूर्ण करने के उपरांत 1988 में आपका चयन भारतीय रेलवे के कोटा मंडल में इंजीनियरिंग विभाग में हुआ। विगत 34 वर्षों से भारतीय रेलवे में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं वर्तमान में कोटा में सीनियर सेक्शन इंजिनीयर के पद पर कार्यरत हैं। इनको रेल सेवा के दौरान विभिन्न स्तरों पर समय- समय पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पर्यटन, लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी विशेष एवं गहरी अभिरुचि है। रेल द्वारा भारत के अधिकतर हिस्सों में इन्होंने यात्राएं की हैं। रेल द्वारा भारत भ्रमण के दौरान हुए अनुभवों से इस पुस्तक लेखन में काफी लाभ मिला है। छात्र जीवन से ही आपके लेख,विचार और कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। पर्यटन से जुड़े विषयों पर पूर्व में इनके द्वारा लिखी तीन पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका हैं।
Copyright (C) VSRD Academic Publishing || Design & Developed by VSIPL